Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राबड़ी देवी को खाली करना होगा अपना सरकारी आवास 

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

राबड़ी देवी को अब 10 सर्कुलर रोड वाला सरकारी आवास खाली करना होगा और उनका नया पता 39 हार्डिंग रोड होगा। करीब दो दशकों से RJD परिवार से जुड़ी पहचान बने 10 सर्कुलर रोड को अब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का आधिकारिक आवास नहीं माना जाएगा।

भवन निर्माण विभाग ने उन्हें नया सरकारी घर दे दिया है, जिसके बाद जल्द ही उनका आधिकारिक पता बदल जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को हार्डिंग रोड स्थित केंद्रीय पूल आवास संख्या 39 दिया गया है। यह आवास नेता प्रतिपक्ष कोटे के तहत मिला है, जबकि 10 सर्कुलर रोड अब तक पूर्व मुख्यमंत्री कोटा का सरकारी बंगला माना जाता रहा है।

इस फैसले के बाद यह लगभग तय है कि राबड़ी देवी का 10 सर्कुलर रोड पर रहने का अधिकार समाप्त हो जाएगा और उन्हें नए आवास में जाना होगा।

10 सर्कुलर रोड रहा है राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र
यह घर न सिर्फ राबड़ी देवी और लालू प्रसाद की राजनीति का मुख्य स्थल रहा, बल्कि यहीं से राजद की कई बड़ी रणनीतियाँ बनाई जाती रही हैं।

भवन निर्माण सचिव कुमार रवि के अनुसार यह आवास परिवर्तन एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत हुआ है, जिसमें पद और पात्रता के आधार पर सरकारी आवास दिए जाते हैं। नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राबड़ी देवी को केंद्रीय पूल का बड़ा आवास आवंटित किया गया है। पुराने आवास को खाली करने की नोटिस मिलने के बाद इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि राबड़ी देवी को आवास खाली करने का नोटिस देना साफ तौर पर उन्हें और लालू प्रसाद को परेशान करने की कोशिश लगती है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री को उनसे किसी तरह का भय है या फिर इसके पीछे कोई दूसरी वजह है।

उन्होंने कहा कि 10 सर्कुलर रोड से राबड़ी देवी का गहरा संबंध रहा है और पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें यही आवास दिया गया था। अब यह स्पष्ट नहीं कि सरकार किस आपात स्थिति में अपना पुराना फैसला बदल रही है। उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर यह आवास क्यों खाली कराया जा रहा है और यह आवंटन पहले क्यों किया गया था।